Thursday 12 May 2016

10 MAY 1857 PAHILA BHARTIYA SWATANTRAY SANGRAM

1857 का विद्रोह Revolt of 1857

विद्रोह के कारण
  • आधुनिक भारतीय इतिहास मेँ 1857 का विद्रोह विशिष्ट स्थान रखता है, क्योंकि इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम का आरंभ माना जाता है।
  • 1857 के विद्रोह को जन्म देने वाले कारणों में राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक सभी कारण जिम्मेदार हैं।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रशासन जनता मेँ असंतोष का बहुत बड़ा कारण था पेचीदा नयाय प्रणाली तथा प्रशासन मेँ भारतीयोँ की भागीदारी न के बराबर होना विद्रोह के प्रमुख कारणोँ मेँ से एक था।
  • राजनीतिक कारणोँ मेँ डलहौजी की व्यपगत नीति और वेलेजली की सहायक संधि का विद्रोह को जन्म देने मेँ महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • विद्रोह के लिए आर्थिक कारण भी जिम्मेदार रहे। ब्रिटिश भू राजस्व नीति के कारण बड़ी संख्या मेँ किसान व जमींदार अपनी भूमि के अधिकार से वंचित हो गए।
  • 1856 मेँ धार्मिक निर्योग्यता अधिनियम द्वारा ईसाई धर्म ग्रहण करने वाले लोगोँ को अपने पैतृक संपत्ति का हकदार माना गया। साथ ही अति उन्हें नौकरियों में पदोन्नति, शिक्षा संस्थानोँ मेँ प्रवेश की सुविधा प्रदान की गई। धार्मिक कार्योँ की पृष्ठभूमि मेँ इसे देखा जा सकता है।
  • 1857 के विद्रोह के लिए जिम्मेदार सामाजिक कारणों मेँ अंग्रेजी प्रशासन के सुधारवादी उत्साह के अंतर्गत पारंपरिक भारतीय प्रणाली और संस्कृति संकटग्रस्त स्थिति मेँ पहुंच गई, जिसका रुढ़िवादी भारतीयों ने विरोध किया।
  • 1857 के विद्रोह के अनेक सैनिक कारण भी थे, जिंहोने इसकी पृष्ठभूमि का निर्माण किया।
  • कैनिंग ने 1857 में सैनिकों के लिए ब्राउन वैस के स्थान पर एनफील्ड रायफलों का प्रयोग शुरु करवाया जिसमें कारतूस को लगाने से पूर्व दांतो से खींचना पडता था, चूंकि कारतूस मेँ गाय और सूअर दोनों की चर्बी लगी थी इसलिए हिंदू और मुसलमान दोनों भड़क उठे।
  • 1857 का विद्रोह अचानक नहीँ फूट पड़ा था, यह पूर्वनियोजित विद्रोह था।
  • कुछ इतिहासकार मानते हैँ कि नाना साहब ने निकटस्थ अजीमुल्ला खाँ तथा सतारा के अपदस्थ राजा के निकटवर्ती रणोली बापू ने लंदन मेँ विद्रोह की योजना बनाई।
  • अजीमुल्ला ने बिठुर में नाना साहब के साथ मिलकर विद्रोह की योजना को अंतिम रुप देते हुए 31 मई, 1857 की क्रांति के सूत्रपात का दिन निश्चित किया था।
  • क्रांति के प्रतीक के रुप मेँ कमल का फूल और रोटी को चुना गया। कमल के फूल को उन सभी सैन्य टुकड़ियों तक पहुंचाया गया, जिन्हें विद्रोह मेँ शामिल होना था। रोटी को एक गांव का चौकीदार दूसरे गांव तक पहुंचा था।
  • चर्बी लगे कारतूस के प्रयोग को 1857 की विद्रोह का तत्कालिक कारण माना जाता है।
  • चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग से चारोँ तरफ से असंतोष ने विद्रोह के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व ही विस्फोट को जन्म दे दिया।
घटनाक्रम
  • चर्बीयुक्त कारतूस के प्रयोग के विरुद्ध सर्वप्रथम कलकत्ता के समीप बैरकपुर कंपनी मेँ तैनात 19वीं व 34वीं नेटिव इंफेंट्री के सैनिकोँ ने बगावत की।
  • 29 मार्च 1857 को मेरठ छावनी मेँ तैनात 34वीं इन्फैन्ट्री के एक सैनिक मंगल पांडे ने चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग से इनकार करते हुए अपने अधिकारी लेफ्टिनेंट बाग और लेफ्टिनेंट जनरल ह्युसन की हत्या कर दी।
  • 8 अप्रैल, 1857 को सैनिक अदालत के निर्णय के बाद मंगल पाण्डे को फांसी की सजा दे दी गई।
  • 10 मई, 1857 को मेरठ छावनी के सैनिकों ने विद्रोह की शुरुआत कर दिल्ली की और कूच किया।
  • 12 मई, 1857 को दिल्ली पर कब्जा करके सैनिकोँ ने निर्वासित मुग़ल  सम्राट बहादुर शाह जफर को भारत का बादशाह घोषित कर दिया।
विद्रोह का प्रसार
  • दिल्ली पर कब्जा करने के बाद शीघ्र ही है विद्रोह मध्य एवं उत्तरी भारत मेँ फैल गया।
  • 4 जून को लखनऊ मेँ बेगम हजरत हजामत महल के नेतृत्व मेँ विद्रोह का आरंभ हुआ जिसमें हेनरी लॉटेंस की हत्या कर दी गई।
  • 5 जून को नाना साहब के नेतृत्व मेँ कानपुर पर अधिकार कर लिया गया नाना साहब को पेशवा घोषित किया गया।
  • झांसी मेँ विद्रोह का नेतृत्व रानी लक्ष्मी बाई ने किया।
  • झांसी के पतन के बाद लक्ष्मी बाई ने ग्वालियर मेँ तात्या टोपे के साथ मिलकर विद्रोह का नेतृत्व किया। अंततः लक्ष्मीबाई अंग्रेजोँ जनरल ह्यूरोज से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुई।
  • रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु पर जनरल ह्यूरोज ने कहा था, “भारतीय क्रांतिकारियोँ मेँ यहाँ सोयी हुई औरत मर्द है।“
  • तात्या टोपे का वास्तविक नाम रामचंद्र पांडुरंग था। वे ग्वालियर के पतन के बाद नेपाल चले गए जहाँ एक जमींदार मानसिंह के विश्वासघात के कारण पकडे गए और 18 अप्रैल 1859 को उन्हें फाँसी पर लटका दिया गया।
  • बिहार के जगरीपुर मेँ वहाँ के जमींदार कुंवर सिंह 1857 के विद्रोह का झण्डा बुलंद किया।
  • मौलवी अहमदुल्लाह ने फैजाबाद में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व प्रदान किया।
  • अंग्रेजो ने अहमदुल्ला की गतिविधियो से चिंतित होकर उसे पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
  • खान बहादुर खान ने रुहेलखंड मेँ 1857 के विद्रोह को नेतृत्व प्रदान किया था, जिसे पकड़कर फांसी दे दी गई।
  • राज कुमार सुरेंद्र शाही और उज्जवल शाही ने उड़ीसा के संबलपुर मेँ विद्रोह का नेतृत्व किया।
  • मनीराम दत्त ने असम मेँ विद्रोह का नेतृत्व किया।
  • बंगाल, पंजाब और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों ने विद्रोह मेँ भाग नहीँ लिया।
  • अंग्रेजो ने एक लंबे तथा भयानक युद्ध के बाद सितंबर, 1857 मेँ दिल्ली पर पुनः अधिकार कर लिया।
विद्रोह के परिणाम
  • विद्रोह के बाद भारत मेँ कंपनी शासन का अंत कर दिया गया तथा भारत का शासन ब्रिटिश क्राउन के अधीन कर दिया गया।
  • भारत के गवर्नर जनरल को अब वायसराय कहा जाने लगा।
  • भारत सचिव के साथ 15 सदस्यीय भारतीय परिषद की स्थापना की गई।
  • 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा सेना के पुनर्गठन के लिए स्थापति पील आयोग की रिपोर्ट पर सेना मेँ भारतीय सैनिकोँ की तुलना मेँ यूरोपियो का अनुपात बढ़ा दिया गया।
  • भारतीय रजवाड़ों के प्रति विजय और विलय की नीति का परित्याग कर सरकार ने राजाओं को गोद लेने की अनुमति प्रदान की।
विद्रोह का दमन और अंग्रेज अधिकारी एवं विद्रोही नेता
विद्रोह का स्थानअधिकारीविद्रोही नेता
इलाहाबादकर्नल नीललियाकत अली
झाँसीकैप्टन ह्यूरोजरानी लक्ष्मीबाई
पटनाआऊट्रम / बिन्सेट आयरकुंवर सिंह
दिल्लीकैम्पबेलखान बहादुर
कानपुरकैम्पबेलनाना साहब
बरेलीकैम्पबेलखान बहादुर
जगदीशपुरजनरल आयर टेलरकुंवर सिंह
लखनऊकैम्पबेलबेगम हजरत महल / बिजरिस कद्र
वाराणसीकर्नल नीललियाकत अली
 स्मरणीय तथ्य
  • बहादुर शाह दिल्ली मेँ प्रतीकात्मक नेता था। वास्तविक नेतृत्व सैनिकों की एक परिषद के हाथों मेँ था, जिसका प्रधान बख्त खां था।
  • 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग था।
  • यह विद्रोह सत्ता पर अधिकार के बाद लागू किए जाने वाले किसी सामाजिक विकल्प से रहित था।
  • 1857 के विद्रोह मेँ पंजाब, राजपूताना, हैदराबाद और मद्रास के शासकों ने बिल्कुल हिस्सा नहीँ लिया।
  • विद्रोह की असफलता के कई कारण थे, जिसमेँ प्रमुख कारण था एकता, संगठन और साधनों की कमी।
  • बंगाल के जमींदारों ने विद्रोहियोँ को कुचलने के लिए अंग्रेजो की मदद की थी।
  • बी. डी. सावरकर ने अपनी पुस्तक भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के माध्यम से इस धारणा को जन्म दिया कि, 1857 का विद्रोह एक सुनियोजित राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम था।
  • वास्तव मेँ 1857 का विद्रोह मात्र सैनिक विद्रोह नहीँ था, बल्कि इसमेँ समाज का प्रत्येक वर्ग शामिल था। विद्रोह मेँ लगभग डेढ़ लाख लोगोँ की जानेँ गई।
1857 की क्रांति के संबंध में प्रमुख उक्तियां
  1. ‘वर्ष सत्तावन का विद्रोह सिपाही विद्रोह मात्र था’ - झेड राबर्ट्स
  2. ‘1857 की घटना सिर्फ गाय की चर्बी से उत्पन्न सैनिक उत्पात थी’ -सर जॉन लॉरेंस
  3. ‘1857 के विद्रो को या तो सिपाही विद्रोह या अनधिकृत राजाओं तथा जमींदारों का अनियोजित प्रयत्न अथवा सीमित किसान-युद्ध कहा जा सकता है’  -एडवर्ड टॉम्पसन तथा जी.टी. गैरेट
  4. ‘1857 का विद्रोह स्वतंत्र, संघर्ष नहीं धार्मिक युद्ध था'  - विलियम हॉवर्ड रसेल
  5. ‘1857 के विद्रोह में राष्ट्रीयता की भावना का अभाव था और यह सैनिक विद्रोह से बढ़कर और कुछ भी नहीं था        -आर.सी. मजुमदार
  6. ‘भारतीय जनता का संगठित संग्राम था'  - जवाहरलाल नेहरू
  7. ‘1857 का विद्रोह केवल सैनिक विद्रोह नहीं था, अपितु यह भारतवासियों का अंग्रेजों के विरुद्ध धार्मिक, सैनिक शक्तियों के साथ राष्ट्रीय अरिमता की रक्षा के लिए लड़ा गया युद्ध था'  -जस्टिस मेकाकी
  8. ‘1857 का विद्रोह स्वधर्म और राजस्व के लिए लड़ा गया राष्ट्रीय संघर्ष था'  -विनायक दामोदर सावरकर
  9. ‘1857 का विद्रोह मुसलमानों के षड्यंत्र का परिणाम था'    -सर जेम्स आउट्रम
  10. "1857 ई. की क्रांति भारत की पवित्र भूमि से विदेशी शासन को उखाड़ फेंकने का प्रयास थी'  - डॉ. सैय्यद आतहर अब्बास रिज़वी
  11. “1857 का विद्रोह विदेशी शासन से राष्ट्र को मुदत कराने का देशभक्तिपूर्ण प्रयास था" -विपिन चन्द्र
  12. “1857 का विद्रोह सचेत संयोग से उपजा राष्ट्रीय विद्रोह था”  -बेंजामिन डिजरैली
  13. “1857 का विद्रोह सैनिक विद्रोह न होकर नागरिक विद्रोह था”    -जान ब्रूस नार्टन
  14. ‘1857 के विद्रोह का आरंभिक स्वरूप सैनिक विद्रोह का ही था, किन्तु बाद में इसने राजनीतिक स्वरूप ग्रहण कर लिया’ -एस.एस. सेन
विद्रोह के प्रमुख केंद्र एवं नेतृत्वकर्ता
यद्यपि 1857 के विद्रोह का नेतृत्व दिल्ली के सम्राट बहादुरशाह जफर कर रहे थे परंतु यह नेतृत्व औपचारिक एवं नाममात्र का था। विद्रोह का वास्तविक नेतृत्व जनरल बख्त खां के हाथों में था, जो बरेली के सैन्य विद्रोह के अगुआ थे तथा बाद में अपने सैन्य साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। बख्त खां के नेतृत्व वाले दल में प्रमुख रूप से 10 सदस्य थे, जिनमें से सेना के 6 तथा 4 नागरिक विभाग से थे। यह दल या न्यायालय सम्राट के नाम से सार्वजनिक मुद्दों की सुनवायी करता था। बहादुरशाह जफर का विद्रोहियों पर न तो नियंत्रण था न ही ज्यादा संपर्क। बहादुरशाह का दुर्बल व्यक्तित्व, वृद्धावस्था तथा नेतृत्व अक्षमता विद्रोहियों को योग्य नेतृत्व देने में सक्षम नहीं थी।
कानपुर में अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र नाना साहब सभी की पसंद थे। उन्हें कम्पनी ने उपाधि एवं महल दोनों से वंचित कर दिया था तथा पूना से निष्कासित कर कानपुर में रहने पर बाध्य कर दिया था। विद्रोह के पश्चात नाना साहब ने स्वयं को पेशवा घोषित कर दिया तथा स्वयं को भारत के सम्राट बहादुरशाह के गवर्नर के रूप में मान्यता दी। 27 जून 1857 को सर ह्यू व्हीलर ने कानपुर में आत्मसमर्पण कर दिया।
लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व बेगम हजरत महल ने किया। यहां 4 जून 1857 को प्रारंभ हुये विद्रोह में सभी की सहानुभूति बेगम के साथ थी। बेगम हजरत महल के पुत्र की स्थापना की गयी। इसमें हिन्दुओं एवं मुसलमानों की समान भागेदारी थी। यहां के प्रश्रय लिया। लेकिन विद्रोहियों ने रेजीडेंसी पर आक्रमण किया तथा हेनरी लारेंस को मोत के घाट उतार दिया।तत्पश्चात ब्रिगेडियर इंग्लिश ने विद्रोहियों का बहादुरीपूर्वक प्रतिरोध किया। बाद में सर जेम्स आउट्रम तथा सर हेनरी हैवलॉक ने लखनऊ को जीतने का यथासंभव प्रयास किया पर वे भी सफल नहीं हो सके। अंततः नये ब्रिटिश कमांडर इन-चीफ सर कोलिन कैम्पबेल ने गोरखा रेजीमेंट की सहायता से मार्च 1858 में नगर पर अधिकार प्राप्त करने में सफलता पायी। मार्च 1858 तक लखनऊ पूरी तरह अंग्रेजों के नियंत्रण में आ गया फिर भी कुछ स्थानों पर छिटपुट विद्रोह की घटनायें होती रहीं।
रोहिलखण्ड के पूर्व शासक के उत्तराधिकारी खान बहादुर ने स्वयं को बरेली का सम्राट घोषित कर दिया। कम्पनी द्वारा निर्धारित की गई पेंशन से असंतुष्ट होकर अपने 40 हजार सैनिकों की सहायता से खान बहादुर ने लम्बे समय तक विद्रोह का झंडा बुलंद रखा। बिहार में एक छोटी रियासत जगदीशपुर के जमींदार कुंवर सिंह ने यहां विद्रोह का नेतृत्व किया। इस 70 वर्षीय बहादुर जमीदार ने दानापुर से आरा पहुंचने पर सैनिकों को सुदृढ़ नेतृत्व प्रदान किया तथा ब्रिटिश शासन को कड़ी चुनौती दी।
फैजाबाद के मौलवी अहमदउल्ला 1857 के विद्रोह के एक अन्य प्रमुख नेतृत्वकर्ता थे। वे मूलतः मद्रास के निवासी थे। बाद में वे फैजाबाद आ गये थे तथा 1857 विद्रोह के अन्तर्गत जब अवध में विद्रोह हुआ तब मौलवी अहमदउल्ला ने विद्रोहियों को एक सक्षम नेतृत्व प्रदान किया।
किंतु 1857 के विद्रोह में इन सभी नेतृत्वकर्ताओं में सबसे प्रमुख नाम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का था, जिसने झांसी में सैनिकों को ऐतिहासिक नेतृत्व प्रदान किया। झांसी के शासक राजा गंगाधर राव की मृत्यु के पश्चात लार्ड डलहौजी ने राजा ने दत्तक पुत्र को झांसी का राजा मानने से इंकार कर दिया तथा ‘व्यपगत के सिद्धांत’ के आधार पर झांसी को कम्पनी के साम्राज्य में मिला लिया। तदुपरांत गंगाधर राव की विधवा महारानी लक्ष्मीबाई ने ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ का नारा बुलंद करते हुए विद्रोह का मोर्चा संभाल लिया।कानपुर के पतनोपरांत नाना साहब के दक्ष सहायक तात्या टोपे के झांसी पहुंचने पर लक्ष्मीबाई ने तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह प्रारंभ कर दिया। तात्या टोपे एवं लक्ष्मीबाई की सम्मिलित सेनाओं ने ग्वालियर की ओर प्रस्थान किया जहां कुछ अन्य भारतीय सैनिक उनकी सेना से आकर मिल गये। ग्वालियर के शासक सिंधिया ने अंग्रेजों का समर्थन करने का निश्चय किया तथा आगरा में शरण ली। कानपुर में नाना साहब ने स्वयं को पेशवा घोषित कर दिया तथा दक्षिण में अभियान करने की योजना बनायी। जून 1858 तक ग्वालियर पुनः अंग्रेजों के नियंत्रण में आ गया।
1857 का विद्रोह लगभग 1 वर्ष से अधिक समय तक विभिन्न स्थानों पर चला तथा जुलाई 1858 तक पूर्णतया शांत हो गया।
विद्रोह-उपनिवेशवादी नीतियों एवं शोषण का परिणाम
आर्थिक कारण- नयी राजस्व व्यवस्था के तहत भारी करारोपण, बेदखली, भारतीय उत्पादों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण प्रशुल्क नीति, परंपरागत हस्तशिल्प उद्योग का विनाश, आधुनिक औद्योगिक व्यवस्यता को प्रोत्साहन न देना, जिसने कृषक, जमींदार एवं शिल्पकारों को दरिद्र बना दिया।राजनीतिक कारण- लार्ड डलहौजी की साम्राज्यवादी नीतियां, ब्रिटिश शासन का विदेशीपन, दोषपूर्ण न्याय व्यवस्था एवं प्रशासकीय भ्रष्टाचार, मुगल सम्राट से निंदनीय व्यवहार।
प्रशासनिक कारण- अंग्रेजों की शासन पद्धति से भारतीयों का असंतुष्ट होना, परंपरागत भारतीय शासन पद्धति की समाप्ति, उच्च पदों पर केवल अंग्रेजों की नियुक्ति तथा अंग्रेजी को सरकारी भाषा बनाना।
सामाजिक और धार्मिक कारण- अंग्रेजों में प्रजातीय भेदभाव तथा श्रेष्ठता की भावना, ईसाई मिशनरियों को प्रोत्साहन, विभिन्न सामाजिक सुधार कार्यक्रम तथा नये नियमों का निर्माण।
सैनिक कारण- सैनिकों के वेतन एवं भते में आर्थिक असमानता एवं भेदभाव, उनका मनोवैज्ञानिक एवं धार्मिक उत्पीड़न। तात्कालिक कारण- चर्बीयुक्त कारतूसों का प्रयोग।
विद्रोह के केंद्र एवं नेतृत्वकर्ता
दिल्ली - जनरल बख्त खांकानपुर – नाना साहब
लखनऊ - वेगम हजरत महल
बरेली - खान बहादुर
बिहार - कुंवर सिंह
फैजाबाद - मोलवी अहमदउल्ला
झांसी - रानी लक्ष्मीबाई
इलाहाबाद - लियाकत अली
गोरखपुर - गजाधर सिंह
फर्रूखाबाद - नवाव तफज्जल हुसैन
सुल्तानपुर - शहीद हसन
सम्भलपुर - सुरेंद्र साई
हरियाणा - राव तुलाराम
मथुरा - देवी सिंह
मेरठ - कदम सिंह
सागर - शेख रमाजान
गढ़मंडला - शंकरशाह एवं राजा ठाकुर प्रसाद
रायपुर - नारायण सिंह
मंदसौर - शाहजादा हुमायूं (फिरोजशाह)
विद्रोह को दबाने वाले अंग्रेज जनरल
दिल्ली - लेफ्टिनेंट विलोबी, जॉन निकोलसन, लेफि. हडसन।कानपुर - सर ह्यू व्हीलर, कोलिन कैम्पबेल।
लखनउक - हेनरी लारेंस, ब्रेगेडियर इंग्लिश, हेनरी हैवलॉक, जेम्स आउट्रम, सर कोलिन कैम्पबेल।
झांसी - सर हृयू रोज।
बनारस - कर्नल जेम्स नील।
असफलता के कारण
सीमित क्षेत्र एवं सीमित जनाधार।अंग्रेजों की तुलना में विद्रोहियों के अत्यल्प संसाधन।
योग्य नेतृत्व एवं सामंजस्य का अभाव।
एकीकृत विचारधारा एवं राजनीतिक चेतना की कमी।
प्रकृति
1857 का विप्लव यद्यपि सफल नहीं हो सका। किंतु उसने लोगों में राष्ट्रीयता की भावना के बीज बोये एवं इस क्रांति के दूरगामी परिणाम हुये।
प्रभाव
ताज के अधीन प्रशासन, कम्पनी शासन का उन्मूलन, ब्रिटिश साम्राज्ञी की नयी भारतीय नीति, सेना का पुर्नगठन, जातीय भेदभाव में वृद्धि ।

Leave a Reply

स्‍वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान

jitendra|     
सरोजिनी नायडू: भारत कोकिला सरोजिनी नायडू सिर्फ स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं, बल्कि बहुत अच्‍छी कवियत्री भी थीं। गोपाल कृष्‍ण
NDND
गोखले से एक ऐतिहासिक मुलाकात ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। दक्षिण अफ्रीका से हिंदुस्‍तान आने के बाद गाँधीजी पर भी शुरू-शुरू में गोखले का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा था। सरोजिनी नायडू ने खिलाफत आंदोलन की बागडोर सँभाली

सिस्‍टर निवेदिता: उनका वास्‍तविक नाम मारग्रेट नोबल था। उस दौर में बहुत-सी विदेशी महिलाओं को हिंदुस्‍तान के व्‍यक्तित्‍वों और आजाद
NDND
की लड़ाई ने प्रभावित किया था। स्‍वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन के प्रभाव में जनवरी, 1898 में वह हिंदुस्‍तान आईं। भारत स्‍त्री-जीवन की उदात्‍तता उन्‍हें आकर्षित करती थी, लेकिन उन्‍होंने स्त्रियों की शिक्षा और उनके बौद्धिक उत्‍थान की जरूरत को महसूस किया और इसके लिए बहुत बड़े पैमाने पर काम भी किया। प्‍लेग की महामारी के दौरान उन्‍होंने पूरी शिद्दत से रोगियों की सेवा की और भारत के स्‍वतंत्रता आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास और दर्शन पर उनका बहुत महत्‍वपूर्ण लेखन है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में स्त्रियों की बेहतरी की प्रेरणाओं से संचालित है। 

मीरा बेन: लंदन के एक सैन्‍य अधिकारी की बेटी मैडलिन स्‍लेड गाँधी के व्‍यक्तित्‍व के जादू में बँधी साम समंदर पार काले लोगों के देश हिंदुस्‍तान चली आई और फिर यहीं की होकर रह गईं। गाँधी ने उन्‍हें नाम दिया था - मीरा बेन। मीरा बेन सादी धोती पहनती, सूत कातती, गाँव-गाँव घूमती। वह गोरी नस्‍ल की अँग्रेज थीं, लेकिन हिंदुस्‍तान की आजादी के पक्ष में थी। उन्‍होंने जरूर इस देश की धरती पर जन्‍म नहीं लिया था, लेकिन वह सही मायनों में हिंदुस्‍तानी थीं। गाँधी का अपनी इस विदेशी पुत्री पर विशेष अनुराग था

कमला नेहरू: कमला जब ब्‍याहकर इलाहाबाद आईं तो एक सामान्‍य, कमउम्र नवेली ब्‍याहता भर थीं। सीधी-सादी हिंदुस्‍तानी लड़की, लेकिन
NDND
वक्‍त पड़ने पर यही कोमल बहू लौह स्‍त्री साबित हुई, जो धरने-जुलूस में अँग्रेजों का सामना करती है, भूख हड़ताल करती है और जेल की पथरीली धरती पर सोती है। नेहरू के साथ-साथ कमला नेहरू और फिर इंदिरा की भी सारी प्रेरणाओं में देश की आजादी ही सर्वोपरि थी। असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन में उन्‍होंने बढ़-चढ़कर शिरकत की। कमला नेहरू के आखिरी दिन मुश्किलों से भरे थे। अस्‍पताल में बीमार कमला की जब स्विटजरलैंड में टीबी से मौत हुई, उस समय भी नेहरू जेल में ही थे। 

मैडम भीकाजी कामा: पारसी यूँ तो हिंदुस्‍तानी थे, लेकिन गोरी चमड़ी और अँग्रेजी शिक्षा के कारण अँग्रेजों के ज्‍यादा निकट थे। ऐसे ही ए
NDND
पारसी परिवार में जन्‍मी भीकाजी कामा पर अँग्रेजी शिक्षा के बावजूद अँग्रेजियत का कोई असर नहीं था। वह एक पक्‍की राष्‍ट्रवादी और स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी थीं। स्‍टुटगार्ड जर्मनी में उन्‍होंने देश की आजादी पर कहा था, ‘हिंदुस्‍तानी की आजादी का परचम लहरा रहा है। अँग्रेजों, उसे सलाम करो। यह झंडा हिंदुस्‍तान के लाखों जवानों के रक्‍त से सींचा गया है। सज्‍जनों, मैं आपसे अपील करती हूँ कि उठें और भारत की आजादी के प्रतीक इस झंडे को सलाम करें’ फिरंगी भीकाजी कामा के क्रिया-कलापों से भयभीत थे और उन्‍होंने उनकी हत्‍या के प्रयास भी किए। पर देश-प्रेम से उन्‍नत भाल झुकता है भला। भीकाजी कामा का नाम आज भी उसी गर्व के साथ हमारे दिलों में उन्‍नत है। 

इंदिरा गाँधी: तमाम सुख-सुविधाओं में पली जवाहरलाल नेहरू की बेटी और फिर देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के संघर्ष, आजादी की लड़ाई
NDND
में उनके योगदान और उन मुश्किल दिनों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं, जब वह छोटी बच्‍ची थीं। पिता जेल में और माँ अस्‍पताल में। कोई देखने वाला नहीं था। हर छ: महीने पर स्‍कूल बदलना पड़ता। कई बार तो 10-10 किलोमीटर पैदल चलकर स्‍कूल जाना होता था। फिर भी इंदिरा जानती थीं कि पिता ज्‍यादा महत्‍तर कामों में संलग्‍न हैं। वह करोड़ो गुलाम भारतीयों की आजादी के लिए लड़ रहे थे और प्रकारांतर से इंदिरा भी इस लड़ाई में उनके साथ थी

सुचेता कृपलानी : इ‍ंदिरा गाँधी ने कभी सुचेता कृपलानी के बारे में कहा था, ‘ऐसा साहस और चरित्र, तो स्‍त्रीत्‍व को इस कदर ऊँचा उठाता हो, महिलाओं में कम ही देखने को मिलता है’ स्‍वतंत्रता आंदोलन के साथ सुचेता कृपलानी का जिक्र आता ही है। सुचेता ने आंदोलन के हर चरण में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया और कई बार जेल गईं। सन् 1946 में उन्‍हें असेंबली का अध्‍यक्ष चुना गया। सन् 1958 से लेकर 1960 तक वह भारतीय राष्‍ट्रीय काँग्रेस की जनरल सेक्रेटरी रहीं और 1963 में उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री बनीं।

स्‍वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान

jitendra|     

1857 की क्रांति के बाद हिंदुस्‍तान की धरती पर हो रहे परिवर्तनों ने जहाँ एक ओर नवजागरण की जमीन तैयार की, वहीं विभिन्‍न सुधार आंदोलनों और आधुनिक मूल्‍यों और रौशनी में रूढिवादी मूल्‍य टूट रहे थे, हिंदू समाज के बंधन ढीले पड़ रहे थे और स्त्रियों की दुनिया चूल्‍हे-चौके से बाहर नए आकाश में विस्‍तार पा रही थी। 

इतिहास साक्षी है कि एक कट्टर रूढिवादी हिंदू समाज में इसके पहले इतने बड़े पैमाने पर महिलाएँ सड़कों पर नहीं उतरी थीं। पूरी दुनिया के इतिहास में ऐसे उदाहरण कम ही मिलते हैं। गाँधी ने कहा था कि हमारी माँओं-बहनों के सहयोग के बगैर यह संघर्ष संभव ही नहीं था। जिन महिलाओं ने आजादी की लड़ाई को अपने साहस से धार दी, उनका जिक्र यहाँ लाजिमी है

कस्‍तूरबा गाँधी : गाँधी ने बा के बारे में खुद स्‍वीकार किया था कि उनकी दृढ़ता और साहस खुद गाँधीजी से भी उन्‍नत थे। महात्‍मा गाँधी की
NDND
आजीवन संगिनी कस्‍तूरबा की पहचान सिर्फ यह नहीं थी आजादी की लड़ाई में उन्‍होंने हर कदम पर अपने पति का साथ दिया था, बल्कि यह कि कई बार स्‍वतंत्र रूप से और गाँधीजी के मना करने के बावजूद उन्‍होंने जेल जाने और संघर्ष में शिरकत करने का निर्णय लिया। वह एक दृढ़ आत्‍मशक्ति वाली महिला थीं और गाँधीजी की प्रेरणा भी।

विजयलक्ष्‍मी पंडित : एक संपन्‍न, कुलीन घराने से ताल्‍लुक रखने वाली और जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्‍मी पंडित भी आजादी क
NDND
लड़ाई में शामिल थीं। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्‍हें जेल में बंद किया गया था। वह एक पढ़ी-लिखी और प्रबुद्ध महिला थीं और विदेशों में आयोजित विभिन्‍न सम्‍मेलनों में उन्‍होंने भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। भारत के राजनीतिक इतिहास में वह पहली महिला मंत्री थीं। वह संयुक्‍त राष्‍ट्र की पहली भारतीय महिला अध्‍यक्ष थीं। वह स्‍वतंत्र भारत की पहली महिला राजदूत थीं, जिन्‍होंने मास्‍को, लंदन और वॉशिंगटन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।

अरुणा आसफ अली : हरियाणा के एक रूढि़वादी बंगाली परिवार से आने वाली अरुणा आसफ अली ने परिवार और स्‍त्रीत्‍व के तमाम बंधनों
NDND
को अस्‍वीकार करते हुए जंग-ए-आजादी को अपनी कर्मभूमि के रूप में स्‍वीकार किया। 1930 में नमक सत्‍याग्रह से उनके राजनीतिक संघर्ष की शुरुआत हुई। अँग्रेज हुकूमत ने उन्‍हें एक साल के लिए जेल में कैद कर दिया। बाद में गाँधी-इर्विंग समझौते के बाद जब सत्‍याग्रह के कैदियों को रिहा किया जा रहा था, तब भी उन्‍हें रिहा नहीं किया गया। 

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 9 अगस्‍त, 1942 को अरुणा आसफ अली ने गोवालिया टैंक मैदान में राष्‍ट्रीय झंडा फहराकर आंदोलन की अगुवाई की। वह एक प्रबल राष्‍ट्रवादी और आंदोलनकर्मी थीं। उन्‍होंने लंबे समय तक भूमिगत रहकर काम किया। सरकार ने उनकी सारी संपत्ति जब्‍त कर ली और उन्‍हें पकड़ने वाले के लिए 5000 रु. का ईनाम भी रखा। उन्‍होंने भारतीय राष्‍ट्रीय काँग्रेस की मासिक पत्रिका ‘इंकला’ का भी संपादन किया। 1998 में उन्‍हें भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया।
3 results (0.50 seconds) 
    Stay up to date on results for swatantrata sangram mein mahila in hindi.
    Create alert
    About 1,580 results (1.18 seconds) 
    Kharghar, Navi Mumbai, Maharashtra - From your Internet address - Use precise location
     - Learn more   

    No comments:

    Post a Comment